खेल

सीएसके में दर्द से गुजरना पड़ा, टीम के साथ बिताया सीजन बेहद कठिन और दर्दनाक रहा-अश्विन

भारतीय स्पिन दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल से संन्यास लेने के पीछे की बड़ी वजह का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बिताया गया एक निराशाजनक सीजन उनके लिए बेहद कठिन और दर्दनाक रहा, जिसने उन्हें यह फैसला लेने पर मजबूर कर दिया। अश्विन ने अगस्त, 2025 में आईपीएल को अलविदा कहा था, जबकि वह चाहते तो एक और सीजन खेल सकते थे, लेकिन मानसिक और भावनात्मक तौर पर वह खुद को तैयार नहीं कर पा रहे थे। अश्विन ने कहा, मैंने सीएसके के साथ एक निराशाजनक सीजन बिताया।

व्यक्तिगत रूप से भी यह मेरे लिए अच्छा नहीं रहा। मैं एक और सीजन खेल सकता था, लेकिन भावनात्मक रूप से मेरे पास उतनी क्षमता नहीं बची थी। यह काफी दर्दनाक अनुभव था और मैं उस दौर में वापस नहीं जाना चाहता। मेरे संन्यास लेने से सीएसके के लिए यह फैसला आसान हो गया कि मुझे रिटेन करें या रिलीज। साथ ही टीम के पास नीलामी के लिए अतिरिक्त 10 करोड़ रुपए भी बच गए, जिनका वे बेहतर इस्तेमाल कर सकते थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button