मनोरंजन

‘धुरंधर 2’ के बाद 3 बड़े प्रोजेक्ट पर दांव लगाने को तैयार आदित्य धर! रणवीर संग अगली फिल्म पर चर्चा

नई दिल्ली: आदित्य धर आज के समय में बॉलीवुड के उन निर्देशकों में शुमार हो चुके हैं, जिन पर आंख मूंदकर भरोसा किया जा सकता है. अपनी पिछली फिल्मों की जबरदस्त सफलता के बाद अब हर किसी की नजर इस बात पर है कि उनका अगला कदम क्या होगा. चर्चा है कि आदित्य फिलहाल एक छोटा सा ब्रेक ले रहे हैं, ताकि वह अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट पर पूरे मन के साथ काम शुरू कर सकें.

आदित्य धर के पास इस वक्त कई बड़े आइडिया हैं, जिनमें सबसे ऊपर नाम आ रहा है ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ का. प्रोजेक्ट लंबे समय से रुका हुआ था और इसमें पहले विक्की कौशल नजर आने वाले थे. लेकिन, अब आदित्य धर की ताजा कामयाबी को देखते हुए इस फिल्म को एक नए सिरे और बड़े बजट के साथ फिर से शुरू करने की तैयारी चल रही है.

आदित्य धर का एक और बड़ा प्रोजेक्ट जो सुर्खियों में है, वह है चंद्रगुप्त मौर्य पर आधारित एक ऐतिहासिक फिल्म. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म के लिए आदित्य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी एक बार फिर साथ आ सकती है.

आदित्य-रणवीर के बीच पहले भी इस फिल्म को लेकर काफी बातचीत हो चुकी है और माना जा रहा है कि आने वाले कुछ हफ्तों में वे दोबारा बैठकर इस पर अंतिम फैसला ले सकते हैं.

आदित्य धर की फिल्मों का पैमाना हमेशा से रॉयल रहा है, इसलिए इस ऐतिहासिक फिल्म को भी ग्लोबल लेवल के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाने की योजना है. अगर सब कुछ सही रहा, तो दर्शकों को पर्दे पर इतिहास का एक शानदार और रोमांचक अध्याय देखने को मिल सकता है.

दिलचस्प बात यह भी है कि आदित्य धर सिर्फ एक्शन या इतिहास तक ही सीमित नहीं रहना चाहते. वह कुछ अलग हटकर करने की भी सोच रहे हैं, जिसके तहत एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पर भी काम चल रहा है. अगर वह इस प्रोजेक्ट को चुनते हैं, तो यह उनकी अब तक की ‘हाई-एक्शन’ इमेज से थोड़ा अलग और एक नया एक्सपेरिमेंट होगा.

आदित्य धर ने अभी तक किसी भी फिल्म का ऐलान नहीं किया है, लेकिन फिल्मी गलियारों में चर्चा गरम है कि आदित्य की अगली फिल्म इन्हीं तीन रास्तों में से एक होगी. चाहे वह अश्वत्थामा की पौराणिक दुनिया हो, चंद्रगुप्त मौर्य का इतिहास या फिर खेल के मैदान का जज्बा, आदित्य धर का अगला धमाका यकीनन बड़े पर्दे पर देखने लायक होगा. 

आदित्य धर-रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की बात करें, तो इसने सिर्फ 16 दिनों में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस से 1500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड धराशाई कर दिए हैं, जिसकी रफ्तार अभी भी कम नहीं हुई है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button