छत्तीसगढ़
CM विष्णुदेव साय आज ओडिशा दौरे पर, पूर्व सीएम बघेल कबीरधाम में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज पड़ोसी राज्य ओडिशा के दौरे पर जाएंगे. इस दौरान सीएम साय संबलपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री सुबह 10.20 बजे संबलपुर के लिए रवाना होंगे. उसके बाद दोपहर 2 बजे वापस राजधानी रायपुर लौटेंगे.
भूपेश बघेल का दौरा कार्यक्रम
पूर्व सीएम भूपेश बघेल आज कबीरधाम जिले के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान भूपेश बघेल ग्राम कोयलारी, लोहारा और कबीरधाम का दौरा करेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. वहीं निजी कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे. रायबरेली में लंबे दौरे के बाद भूपेश बघेल राजनांदगांव लोकसभा का दौरा करेंगे और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे. भूपेश बघेल सुबह 11 बजे भिलाई निवास से कबीरधाम जाएंगे. दौरा के बाद शाम 6:30 बजे भिलाई निवास लौटेंगे.



