व्यापार

आज HEG और Graphite India समेत इन शेयरों से होगी कमाई, तेजी के सिग्‍नल

नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते शुक्रवार को दो दिन की तेजी थम गई थी। बीएसई सेंसेक्स 1,690 अंक लुढ़क गया था। वहीं, एनएसई निफ्टी में 487 अंक की गिरावट आई थी। अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों में कमजोर रुख और पश्चिम एशिया में संघर्ष में कमी आने के संकेत के अभाव में बाजार में गिरावट आई थी। कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर रहने, रुपये में गिरावट और विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली ने भी बाजार की धारणा को कमजोर किया था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,690.23 अंक यानी 2.25 फीसदी लुढ़ककर 73,583.22 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 1,739.04 अंक टूटकर 73,534.41 तक पहुंच गया था। इसी तरह एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 486.85 अंक यानी 2.09 फीसदी की गिरावट के साथ 22,819.60 पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में सबसे ज्यादा 4.55 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। उसके बाद इंटरग्लोब एविएशन, बजाज फाइनेंस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इटरनल और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भी गिरावट आई थी। इसके उलट टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारती एयरटेल और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन में बढ़त दर्ज की गई थी।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें HEG, Graphite India, ACME Solar, Hilton Metal Forging, RPSG Ventures, Supreme Petrochem और Likhitha Infrastructure शामिल हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

एमएसीडी (MACD) ने Shriram Finance, Tata Motors Passenger Vehicles (Tata Motors Passenger Vehicles), Reliance Industries (RIL), Punjab & Sind Bank (PSB), Naga Dhunseri Group, Shemaroo Entertainment, Deepak Builders & Engineers India, Uma Exports, Bombay Super Hybrid Seeds और Aye Finance के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button