अंतर्राष्ट्रीय

पीएम मोदी की तरह शी जिनपिंग ने अचानक से पुतिन को लगाया गले, दुनियाभर में होने लगी चर्चा

बीजिंग : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दोस्ती खूब मशहूर है। दोनों के बीच गले मिलते कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें उनकी दोस्ती झलकती है। अब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी पीएम मोदी का अंदाज अपनाने की कोशिश की है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन के दौरे पर बृहस्पतिवार को बीजिंग पहुंचे तो चीनी राष्ट्रपति ने उनके मुलाकात के दौरान गले लगाकर अपनी दोस्ती जताने की कोशिश की। इस दौरान चीनी सुप्रीम लीडर सिर्फ एक बार ही गले लगाकर संतुष्ट नहीं हुए, उन्होंने पुतिन को दो बार गले लगाया। जिनपिंग के पुतिन के गले लगने वाले इस व्यवहार की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है।

गुरुवार को यह भावुकतापूर्ण गले मिलन कार्यक्रम बीजिंग में दोनों की बातचीत के दौरान हुआ, जहां रूसी राष्ट्रपति पांचवीं बार कार्यकाल संभालने के बाद पहली विदेश यात्रा पर पहुंचे हैं। पुतिन अपने देश और चीन के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ाने की कोशिश के तहत बीजिंग पहुंचे थे।

जिनपिंग का बदला अंदाज
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग चीन की राजनीतिक संस्कृति के अनुरूप व्यवहार करते हुए दूसरे नेताओं के साथ बातचीत के दौरान आमतौर पर संयमित रहते हैं, लेकिन बृहस्पतिवार को उनके अंदाज बदला नजर आया जब उन्होंने पुतिन को कंधों से पकड़कर दो बार गले लगाया। चीन के राष्ट्रीय टीवी चैनल सीसीटीवी पर प्रसारित फुटेज में शाम के समय भव्य झांगनानहाई परिसर में दोनों नेताओं को गले लगते हुए दिखाया गया। इस दौरान उनके सहयोगी और अधिकारी पास खड़े थे।

चीन के साथ बढ़ा रूस का व्यापार
2022 में यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से रूस पश्चिमी प्रतिबंधों से जूझ रहा है। इस बीच अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए रूस की निर्भरता चीन पर बढ़ी है। यही वजह है कि पांचवां कार्यकाल शुरू करने के बाद पुतिन ने अपने पहले विदेशी दौरे के लिए चीन को चुना। बृहस्पतिवार को दोनों नेताओं ने शाम की चाय और नाश्ते के बाद मुलाकात की।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button