व्यापार

तगड़ी कमाई कराने को तैयार एक्सपर्ट का फेवरेट स्टॉक! बंपर रिटर्न के लिए नोट कर लें टारगेट प्राइस

हफ्ते के आखिरी कारोबारी ट्रेडिंग सेशन में शेयर बाजार में अच्छी मजबूती देखने को मिल रही है. बाजार में मजबूती के बीच खरीदारी के लिए मार्केट एक्सपर्ट की राय ले सकते हैं. मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन (Sandeep Jain) ने खरीदारी के लिए एक दमदार स्टॉक को चुना है. इस शेयर को शॉर्ट से लॉन्ग टर्म के लिहाज से पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं. रिटेल इन्वेस्टर इस शेयर को कमाई के लिहाज से खरीद सकते हैं और दमदार रिटर्न कमा सकते हैं.

एक्सपर्ट ने चुना ये शेयर

मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन ने खरीदारी के लिए Jost’s Engineering Company को चुना है. एक्सपर्ट ने कहा कि इन्होंने पहली बार इस शेयर को खरीदारी के लिए चुना है. एक्सपर्ट का कहना है कि वैल्युएशन्स के लिहाज ये स्टॉक ठीक है. ये कंपन 1907 से काम कर रही है. ये कंपनी मैटेरियल हैंडलिंग का काम करती है.


Jost’s Engineering Company – Buy

CMP – 1110

Target Price – 1190/1230

कैसे हैं कंपनी के फंडामेंटल्स?
कंपनी का रिटर्न ऑन इक्विटी 21 फीसदी है. पिछले 3 साल की प्रॉफिट की ग्रोथ 41 फीसदी है और सेल्स की ग्रोथ 25 फीसदी रही है. ये कंपनी डिफेंस, ऑटोमोबाइल समेत कई सेक्टर के लिए काम करती है. कंपनी के फंडामेंटल्स काफी अच्छे हैं.

तिमाही नतीजों की बात करें तो मार्च 2023 में कंपनी ने 2 करोड़ रुपए का मुनाफा पेश किया था. जबकि मार्च 2024 में कंपनी ने 3.25 करोड़ रुपए का मुनाफा पेश किया था. एक्सपर्ट ने कहा कि इस शेयर को शॉर्ट से लॉन्ग टर्म के लिहाज से खरीदा जा सकता है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button