राष्ट्रीय

‘सीएम योगी को हटा देंगे’ अरविंद केजरीवाल के दावे के बीच BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- वो तिहाड़ जाने की तैयारी करें

UP Lok Sabha Election 2024: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दावा किया कि अगर भारतीय जनता पार्टी फिर से सरकार में लौटी तो सीएम योगी आदित्यनाथ को हटा दिया जाएगा. अब उनके इस दावे पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रतिक्रिया दी है.

लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश और केजरीवाल की संयुक्त प्रेस वार्ता पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश और प्रदेश घूमने से पहले फिर से तिहाड़ जाने की तैयारी करें. पूरा देश मोदी जी के साथ है. इंडिया गठबंधन ठगबंधन है. अखिलेश यादव  2014, 2017 और 2022 में क्या कहे थे. अखिलेश यादव और राहुल गांधी चुनाव हार रहे हैं.


केशव मौर्य ने आगे कहा, उन्होंने(कांग्रेस) 60 साल शासन किया और जब लोग भूख से मर रहे थे तो उन्हें याद नहीं आया? एक गरीब मां-बाप का बेटा देश का प्रधानमंत्री बना और उसने गरीबों का चूल्हा शांत हो, उसका प्रबंध कर दिया तो झूठ बोलने की मशीन कांग्रेस और INDIA गठबंधन 5 किलो अनाज की जगह 10 किलो अनाज देने की बात कर रहे हैं? इस समय पूरा देश खुशहाल है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है.’

दरअसल तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने अपनी पहली प्रेस वार्ता में ही इस बात का दावा किया था कि अगर केंद्र में बीजेपी की सरकार फिर से बन गई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटा देंगे. इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया कि पीएम मोदी सितंबर महीने के बाद अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाना चाहते  हैं.


यही नहीं आज जब केजरीवाल ने लखनऊ में सपा अध्यक्ष के साथ सयुंक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की तब भी एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही दावा किया और कहा कि भाजपा की ओर से अब तक सीएम योगी को लेकर कोई सफाई सामने नहीं आई हैं, जिससे साफ होता है कि वो जो कह रहे हैं वो सही है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button