खेल

कोच साहब, आप पर मुस्कुराहट अच्छी लगती है, विश्व विजेता बनने के बाद धोनी की पोस्ट वायरल

नई दिल्ली

भारत की टी-20 वल्र्ड कप जीत ने एमएस धोनी को भी सोशल मीडिया पोस्ट करने पर मजबूर कर दिया। पूर्व कप्तान धोनी ने चैंपियन टीम की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा, अहमदाबाद में इतिहास रचा गया। कोच साहब (गौतम), आपके चेहरे पर मुस्कुराहट अच्छी लगती है। मैच इंटेंसिटी के साथ आपकी स्माइल एक किलर कॉम्बिनेशन है। बेहतरीन प्रदर्शन, मजे कीजिए।

बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है। चैंपियन बॉलर। वहीं, सचिन तेंदुलकर पूरे मैच के दौरान एक्स पर एक्टिव नजर आए। मैच के बाद तेंदुलकर बोले, भारत और न्यूजीलैंड के बॉलर्स में यही अंतर रहा कि इंडिया ने स्लोअर गेंदें बहुत ज्यादा इस्तेमाल कीं। अहमदाबाद में शॉर्ट पिच गेंदें और वैरिएशन ही कारगर रहे। भारत इस ट्रॉफी को जीतना डिजर्व करता है।

गंभीर का जवाब; मुस्कुराने की क्या शानदार वजह है आपको देखकर बहुत अच्छा लगा

एमएस धोनी के इस खास पोस्ट पर कोच गौतम गंभीर ने भी तुरंत प्रतिक्रिया दी। अकसर गंभीर स्वभाव के दिखने वाले कोच ने अपने पुराने कप्तान के प्रति सम्मान जताते हुए लिखा, और मुस्कुराने की क्या शानदार वजह है आपको देखकर बहुत अच्छा लगा!

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button