मनोरंजन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने रिलीज से पहले ही बना दिया रेकॉर्ड, बजट है इतना कि 2 बार बन जाए ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1’

निर्देशक नितेश तिवारी की सबसे चर्चित फिल्म ‘रामायण’ ने रिलीज से पहले ही शायद एक नया रेकॉर्ड बना लिया है। इसमें भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर और माता सीता के रूप में साईं पल्लवी नजर आएंगी। लेकिन उसके पहले यह मूवी भारत में बनी सबसे महंगी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। पहली बार, इस पौराणिक फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन’ का बजट 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर होगा। इस बात की जानकारी खुद इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने दी है।

बॉलीवुड हंगामा’ से बात करते हुए, एक अंदरूनी सूत्र ने खुलासा किया कि मेकर्स फिल्म को ग्लोबली हिट कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। यह अब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी। इसका बजट 835 करोड़ रुपये होगा। सूत्र ने पोर्टल को बताया है कि नमित मल्होत्रा इस मूवी में 100 मिलियन डॉलर्स निवेश करेंगे। और ये सिर्फ पार्ट-1 के लिए है। बाकी दो पार्ट्स के लिए इससे भी ज्यादा बड़ी रकम खर्च की जाएगी।

भारत की सबसे महंगी फिल्म ‘रामायण’
रणबीर कपूर की साल 2022 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1’ का बजट 450 करोड़ था और अब वह नितेश तिवारी की मूवी में राम की भूमिका में दिखाई देंगे, जिसका बजट 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर होगा। भारतीय रुपयों में इसे उंगलियों पर गिनना तो नामुमकिन है। इसके पहले आखिरी सबसे ज्यादा बजट की मूवी ‘कल्कि 2898 एडी’, ‘आदिपुरुष’, 2.0 और ‘आरआरआर’ ही थी, जिसका बजट 500 से 600 करोड़ रुपये के पार गया था।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button