राष्ट्रीय

पीएम मोदी आज सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण और सेमीकंडक्टर प्लांट का करेंगे शुभारंभ

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राजस्थान और गुजरात के एक दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे स्वास्थ्य सेवा में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाले राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे और भारत को सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में गुजरात में एक अत्याधुनिक संयंत्र का उद्घाटन करेंगे।

राजस्थान: अजमेर से गूंजेगा ‘स्वस्थ नारी, विकसित भारत’ का संकल्प

प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11:30 बजे राजस्थान के अजमेर पहुंचेंगे। यहां वे 16,680 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

HPV टीकाकरण अभियान: पीएम मोदी 14 वर्ष की किशोरियों के लिए ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) टीकाकरण के राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह अभियान महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) की रोकथाम के लिए एक बड़ा कदम है।

आधारभूत ढांचा और रोजगार: इस अवसर पर पीएम 43 से अधिक परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे, जिनमें राजमार्ग, शहरी विकास और पेयजल योजनाएं शामिल हैं। साथ ही, वे राज्य के 21,800 से अधिक नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे।

गुजरात: सानंद में ‘मेड-इन-इंडिया’ चिप्स का नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज को गुजरात दौरे पर रहेंगे। दोपहर लगभग 3:45 बजे, प्रधानमंत्री साणंद में माइक्रोन सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट और पैकेजिंग (एटीएमपी) संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री सभा को संबोधित भी करेंगे।

ये उद्घाटन भारत के सेमीकंडक्टर विनिर्माण क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। साणंद एटीएमपी संयंत्र से भारत में निर्मित पहले सेमीकंडक्टर मेमोरी मॉड्यूल का वाणिज्यिक उत्पादन और शिपमेंट शुरू हो गया है। यह विकास वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में भारत की स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इस परियोजना का शिलान्यास सितंबर 2023 में हुआ था 

इस परियोजना का शिलान्यास सितंबर 2023 में हुआ था और यह इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) के तहत स्वीकृत होने वाला पहला प्रस्ताव था। इसे 22,500 करोड़ रुपये से अधिक के कुल परिव्यय के साथ, निर्माण कार्य स्वीकृति के तुरंत बाद शुरू किया गया। इससे देश में रणनीतिक सेमीकंडक्टर निवेश को गति देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का पता चलता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button