मध्यप्रदेश

भोपाल में नौकरी के नाम पर ‘धर्मांतरण और सेक्स रैकेट’ का पर्दाफाश; दो बहनें गिरफ्तार

भोपाल। हिंदू युवतियों को रोजगार दिलाने के नाम पर मतांतरण का दबाव बनाने वाले मुस्लिम युवतियों के गिरोह के तार भोपाल से अहमदाबाद तक जुड़े रहे हैं।

फिलहाल दो मुस्लिम बहनों समेत छह लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया गया है। पुलिस को इस गिरोह से और भी कई मुस्लिम युवतियों व महिलाओं के जुड़े होने के संकेत मिले हैं।

एफआइआर दर्ज कराने वाली दोनों पीड़िताओं के बयान और प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने पाया है कि कई हिंदू युवतियों को इस गिरोह ने अपने जाल में फंसाने के बाद न सिर्फ भोपाल में उनसे दुष्कर्म कराया बल्कि अहमदाबाद भी अपने भाइयों के पास भेजा। पुलिस अब अहमदाबाद जाकर मामले की जांच करेगी।

बता दें कि पीड़िताओं की शिकायत पर भोपाल की बागसेवनिया थाना पुलिस ने आरोपित मुस्लिम बहनों- अमरीन खान उर्फ माहिरा और आफरीन खान के अलावा उनके दो भाइयों बिलाल और यासिर तथा मतांतरित प्रेमी चंदन यादव और दोस्त चानू के विरुद्ध दुष्कर्म और मतांतरण के केस दर्ज किए हैं। अब तक अमरीन, आफरीन और चंदन की गिरफ्तारी हो चुकी है।

दुष्कर्म कर डालते थे मतांतरण का दबाव

दोनों पीड़िताओं के अनुसार, दोनों बहनें स्पा सेंटरों में नौकरी दिलाने के बहाने हिंदू युवतियों को फंसातीं हैं फिर अपने भाइयों और प्रेमियों को सौंप देती हैं। वे उनसे दुष्कर्म करते फिर ब्लैकमेल कर पीड़िताओं से नमाज पढ़वाई जाती और उन पर मतांतरण का दबाव डाला जाता। पुलिस जांच कर रही है कि इस गिरोह ने कितनी और हिंदू युवतियों को अब तक अपना शिकार बनाया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button