तकनीकी

सीजेआई की सख्ती के बाद व्हाट्सऐप मानेगा सारी शर्तें

ब्यूरो — नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई सूर्यकांत की सख्ती के बाद व्हाट्सऐप और मेटा भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के आदेशों को स्वीकार करने के लिए तैयार हो गए हैं। व्हाट्सऐप ने कहा कि अब लोगों की प्राइवेट जानकारी उसकी जागीर नहीं होगी। व्हाट्सऐप की तरफ से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने बताया कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के उस आदेश का पालन करेगा, जिसमें उसे यूजर्स को अपने डाटा को अन्य मेटा कंपनियों (जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम) के साथ शेयर करने पर अधिक नियंत्रण देने को कहा गया है।

वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने भरोसा दिया कि 16 मार्च, 2026 तक प्राइवेसी सुरक्षा के सभी नियम लागू कर दिए जाएंगे। यह फैसला भारतीय यूजर्स की डिजिटल निजता के लिए एक बड़ी जीत माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button