राष्ट्रीय

नवनीत राणा के बयान पर ओवैसी का पलटवार, 15 सेकेंड नहीं, एक घंटे दे दीजिए, गरमाई हैदराबाद की सियायत

हैदराबाद: तेलंगाना में लोकसभा चुनावों की वोटिंग से चुनाव प्रचार में खूब बयानबाजी देखने को मिल रही है। बीजेपी की अमरावती से सांसद नवनीत राणा के बयान पर अब AIMIM चीफ असुदद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है। ओवैसी ने नवनीत राणा के 15 सेकेंड के लिए पुलिस हटाने के बयान पर कहा है कि उन्हें 1 घंटा दे दीजिए। नवनीत राणा ने हैदराबाद में सभा को संबोधित करते हुए था कि सिर्फ 15 सेकेंड लगेंगे। अब ओवैसी ने कहा है कि मैं मोदी जी से कहता हूं उन्हें 15 सेकेंड दीजिए। आप क्या करेंगे? चाहे 15 सेकंड दीजिए, चाहे 1 घंटा, हम भी देखना चाहते हैं कि आपमें थोड़ी भी इंसानियत बची है या नहीं। ओवैसी ने कहा कि उन्हें कौन रोक रहा है… हमें बताओ कि हमें कहां आना है, और क्या करना है।

क्या कहा था नवनीत राणा ने?
नवनीत राणा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था। इसमें राणा कह रही थीं कि 15 सेकंड के लिए पुलिस हटा लो, ओवैसी भाइयों को पता नहीं लगेगा कि वो कहां से आए और किधर गए। बता दें कि कुछ साल पहले असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरूद्दीन ओवैसी ने एक बयान में कहा था कि अगर 15 मिनट के लिए पुलिस हट गई तो हम तुम्हें बता देंगे। अकबरूद्दीन ओवैसी के 15 मिनट के बयान पर नवनीत राणा ने 15 सेकेंड का बयान दिया था। राणा ने हैदराबाद में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अकबरूद्दीन ओवैसी के पुराने बयान का जिक्र करते हुए था कि छोटा भाई बोल रहा है कि पुलिस को 15 मिनट के लिए हटा दो तो हम दिखाएंगे कि क्या कर सकते हैं। छोटे को ये कहना है कि तेरे को 15 मिनट लगेंगे। हमको सिर्फ 15 सेकंड लगेंगे। 15 सेकंड के लिए पुलिस को हटाया तो पता नहीं लगेगा कि कहां से आया और कहा को गया। सिर्फ 15 सेकंड लगेंगे, हम लोगों को जिस दिन हम लोग मंच पर आ गए। अब ओवैसी ने राणा के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उन्हें 15 सेकेंड नहीं बल्कि 1 घंटा दे दीजिए।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button