झीरम में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं को साय सरकार सच्ची श्रद्धांजलि दे रही

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और कवर्धा विधायक विजय शर्मा गुरुवार को एक दिवसीय कवर्धा विधानसभा के दौर पर रहे. इस दौरान उन्होंने कहा कि झीरम में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं को उनकी सरकार सच्ची श्रद्धांजलि दे रही है.
“बस्तर में बचे हुए नक्सलियों का सफाया जल्द”
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि देश का 80 प्रतिशत नक्सलवाद छत्तीसगढ़ में था. बड़ी संख्या में जवान जंगलों की खाक छानते थे. लेकिन अब 6 हजार नक्सलियों में से सिर्फ 300 नक्सली ही बचे है, वो भी जल्द समाप्त होंगे. विजय शर्मा ने कहा कि सही मायनों में कांग्रेस के नेताओं की शहदात का बदला भारतीय जनता पार्टी ने नक्सलियों को मिटाकर किया है.
विजय शर्मा ने झीरम घाटी में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं को याद करके कहा कि कांग्रेस शहीदों को अपना कहती हैं लेकिन आज तक उनके लिए कुछ नहीं किया जबकि नक्सलियों को खत्म करके शहीद कांग्रेस नेताओं को जवान सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
मैं एक बार जब वहां से गुजर रहा था तब मैंने वहां रुक कर प्रणाम किया और मन में सोचा हूं जिस दिन छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्त होगा मैं वहां जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दूंगा
23 फरवरी से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बजट सत्र को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि इस बार के बजट में सब कुछ खास है. इस बार एक महीने का बजटसत्र चल रहा है. बजट भी पेश होगा और बहुत सारे जरूरी विधयेक भी पेश किए जाएंगे.



