छत्तीसगढ़

CG बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी : 10वीं में 75.61 फीसदी बच्चे पास; अमीना ध्रुव बनीं हाई स्कूल टॉपर, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

रायपुर, 9 मई 2024|

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने  10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दियाहै। रिजल्ट्स के साथ ही दोनों कक्षाओं के रिजल्ट के साथ टॉपर्स की टॉप-10 सूची भी जारी की गई है। इसे छत्तीसगढ़ बोर्ड की वेबसाइटों cgbse.nic.in, cg.nic.in और results.cg.nic.in पर चेक किया जा सकता है।

रिजल्ट की घोषणा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सभागृह में बोर्ड की अध्यक्ष रेणु पिल्ले ने की। इस साल की बोर्ड परीक्षाओं के लिए करीब 6.10 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें से 2 लाख 62 हजार बच्चे 12वीं और 3 लाख 47 हजार 10वीं के हैं।

पिछले साल 12वीं में 79.96% और 10वीं में 75.5 बच्चे पास हुए थे।10वीं में राहुल यादव और 12वीं में विधि ने टॉप किया था।

लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर
उत्तीर्ण होने की दर 75.61% है, जिसमें लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर है। 34.07% छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की।

10वीं में 75.61 फीसदी बच्चे पास
इस वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 75.61 फीसदी रहा। रिजल्ट के साथ साथ टॉपर लिस्ट, पास प्रतिशत और अन्य विवरण भी साझा किए गए हैं।

टॉपर्स को किया जाएगा सम्मानित
पिछले वर्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रावीण्य सूची में शामिल प्रत्येक विद्यार्थी को प्रशस्ति पत्र के साथ डेढ़ लाख रुपये का पुरस्कार मिला था। इसके अतिरिक्त मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को रजत पदक प्रदान किये गये। इस साल एक बार फिर टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
छात्र छ्त्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम की घोषणा के बाद अपना रिजल्ट देखने के लिए नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
* आधिकारिक वेबसाइट (cgbse.nic.in.) पर जाएं।
होमपेज पर, ‘स्टूडेंट्स कॉर्नर’ सेक्शन के तहत, ‘परीक्षा परिणाम 2024’ पर क्लिक करें।
‘सीजीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 2024’ या ‘सीजीबीएसई हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम 2024’ पर क्लिक करें।
अब, ‘मुख्य परीक्षा’ विकल्प पर क्लिक करें।
रोल नंबर डालें और कैप्चा कोड भरें।
अब, ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
सीजीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button