छत्तीसगढ़

हैदराबाद में निर्माणाधीन इमारत गिरने से जांजगीर-चांपा के 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया दुःख

रायपुर, 8 मई 2024।

हैदराबाद के बाचूपल्ली इलाके में निर्माणाधीन इमारत गिरने से जांजगीर-चांपा के 3 लोगों सहित ओडिशा के 7 लोगों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त की है.

मुख्यमंत्री साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है कि हैदराबाद के बाचूपल्ली इलाके में भारी बारिश के चलते निर्माणाधीन इमारत के गिरने से जांजगीर-चांपा जिले के 3 लोगों सहित ओडिशा के 7 मजदूरों के निधन की दुःखद खबर प्राप्त हुई. ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं.

गौरतलब है कि मंगलवार की रात हैदराबाद के बाचूपल्ली इलाके में भारी बारिश के चलते निर्माणाधीन इमारत के गिर जाने से जांजगीर-चांपा जिले के नवापारा के रहने वाले श्रमिक राम यादव, उसकी पत्नी गीताबाई और उसके 4 साल के बच्चे की मौत हो गई. इसके अलावा ओडिशा के भी 4 मजदूरों की मौत की भी खबर मिली है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button