छत्तीसगढ़
पत्नी पर युवक कर रहा था हमला, मां और बहन ने रोका तो उन पर कर दिया हमला

कोरबा : Korba Crime News छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक ने अपनी पत्नी, मां और बहन पर हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जाँच शुरू कर दी है।
पत्नी की शिकायत पर पहले भी जा चुका है जेल
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। युवक का अपनी पत्नी के साथ किसी बात पर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने अपनी पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। जब युवक की मां और बहन बीच-बचाव करने पहुँचीं, तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया।



