मीनाक्षी नटराजन ने बताई रणनीती, किया सत्ता वापसी के प्लान का खुलासा

(रतलाम): कांग्रेस सरकार को केंद्र की सत्ता से दूर हुए करीब 12 साल हो चले हैं। तमाम कोशिशों को बाद भी कांग्रेस वापसी नहीं कर पा रही है। लेकिन अब वापसी के लिए कांग्रेस अहम रणनीति बना रही हैं, इसका खुलासा नेता विपक्ष राहुल गांधी के करीबी नेत्री ने रतलाम में किया है। उन्होंने कहा कि हम सुनियोजित तरीके से जनता से जुड़ रहे हैं औ अगले चुनाव में कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी। वापसी के लिए हम कोई गलत तरीका नहीं अपनाएंगे और कोई अनैतिक विधि का प्रयोग करेंगें। इस रणनीति का खुलासा मीनाक्षी नटराजन ने सैलाना में किया है। उन्होंने कांग्रेस के सत्ता वापसी का तरीका बताया है
मीनाक्षी नटराजन ने बताई रणनीती, किया सत्ता वापसी के प्लान का खुलासा
कांग्रेस की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने सैलाना में कांग्रेस की केंद्र वापसी की रणनीति का खुलासा किया है। मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि देश के 550 जिलों में ऊर्जावान और काम करने वाले चेहरों को जिला के अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी है।
नटराजन ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का संगठन धरातल पर बहुत ही बेहतर तरीके से काम कर रहा हैं। आदिवासी अंचल में कांग्रेस का कार्यकर्ता बीजेपी की दोगली और संदेह पैदा करने वाली नीतियों का जवाब देने के लिए मौजूद हैं। कांग्रेस गेहलोत के नेतृत्व में मजबूती से आगे बढ़ रही हैं।
नटराजन ने कहा कि अगले चुनाव में कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी, लेकिन हम अनैतिक तरीकों से काम नही करते हैं। पूरे प्लान के तहत कांग्रेस गांव-गांव जा कर जनता से जुड़ रही हैं। देश का हित ही सबसे उपर रखना रखना हमारे नेताओं का लक्ष्य हैं।



