अगले 24 घंटे में 5 राज्यों में बारिश की चेतावनी, फिर बढ़ जाएगी ठंड

आज का मौसम 12 फरवरी 2026: देश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। इस बीच आईएमडी ने टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटे में 5 राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।
तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी जा सकती है, जिससे 14 फरवरी तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। तापमान के अप-डाउन के चलते स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए बच्चों और बुजुर्गों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। तो चलिए जानते हैं आज देश के अन्य इलाकों में मौसम कैसा रहेगा…
देश के 5 राज्यों में बारिश मचाएगी आफत
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में देश के 5 राज्यों में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु और पुडु़चेरी है। मछुआरों को समुद्री किनारे से हटने की सलाह दी गई है। हालांकि, फिर 16 फरवरी और 17 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में बारिश मुश्किलें बढ़ाएंगी। इस दौरान तेज हवा भी चलेंगी।
उत्तर भारत के 27 जिलों में घने कोहरे का कहर
उत्तर भारत में ठंड जरूर कम हुई है लेकिन घने कोहरे का प्रभाव कम होता नहीं दिख रहा है। इस घने कोहरे के चलते ट्रेन से लेकर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। कई ट्रेनें लेट चल रही हैं। आज यानी 12 फरवरी को यूपी के मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, अमेठी, बाराबंकी, मैनपुरी, बहराइच, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, अयोध्या, प्रयागराज, गोरखपुर, शामली, सीतापुर और झांसी में मध्यम से घने कोहरे की चेतावनी है।
इसके अलावा हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, हिसार, झज्जर, पानीपत में भी सुबह के समय कोहरे मुश्किलें बढ़ाएगा। पंजाब की बात करें तो यहां लुधियाना, अमृतसर, फिरोजपुर, होशियारपुर, पटियाला और कपूरथला में कोहरे से दृश्यता कम होगी।
दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा
भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 11 से 13 फरवरी तक अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 से 11 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरे छाए रहने की संभावना है। सुबह के समय 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा
आईएमडी के मुताबिक यूपी में आज यानी 12 फरवरी को मौसम बिल्कुल साफ रहेगा, बारिश की किसी तरह की संभावना नहीं है। हालांकि, कुछ जिलों में घने कोहरे के चलते यात्रा में परेशानी हो सकती है। जिन जिलों में घने कोहरे का असर दिखेगा उनमें गाजियाबाद, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, प्रयागराज, देवरिया और गोरखपुर हैं। आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बिहार में आज यानी 12 फरवरी को आसमान साफ रहेगा। किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। लेकिन 10 से अधिक जिलों में घने कोहरे से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जिन जिलों में घने कोहरे की चेतावनी है, उनमें पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सहरसा, कटिहार, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी शामिल हैं। आज पटना में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में 16 फरवरी से मौसम बिगडने वाला है। यानी कि राज्य में एक बार फिर से तेज बारिश दस्तक देने वाली है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है, उनमें नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल और चमोली शामिल हैं। देहरादून में आज अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
हिमाचल में आज का मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल प्रदेश में आज बारिश की किसी तरह की संभावना नहीं है। लेकिन 16 फरवरी और 17 फरवरी को एक बार फिर से बारिश दस्तक देने वाली है। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है, उनमें कांगड़ा, शिमला और धर्मशाला है। वहीं आज यानी 12 फरवरी को मनाली में अधिकतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
| शहर | अधिकतम तापमान (12 फरवरी) | न्यूनतम तापमान (12 फरवरी) |
| दिल्ली | 24°C | 11°C |
| मुंबई | 29°C | 23°C |
| कोलकाता | 29°C | 16°C |
| चेन्नई | 28°C | 22°C |
| लखनऊ | 26°C | 12°C |
| पटना | 26°C | 12°C |
| रांची | 26°C | 13°C |
| भोपाल | 29°C | 16°C |
| जयपुर | 26°C | 13°C |
| नैनीताल | 19°C | 09°C |
| शिमला | 18°C | 06°C |
जम्मू-कश्मीर में आज मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर में आज यानी 12 फरवरी को बारिश की संभावाना है। जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है, उनमें जम्मू, श्रीनगर, कठुआ, उधमपुर, पुंछ और डोडा शामिल हैं। श्रीनगर में आज अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस रहेगा। भोपाल में आज यानी 12 फरवरी को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
राजस्थान में आज मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान में आज यानी 12 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। बारिश की किसी तरह की संभावना नहीं है। हालांकि, 17 फरवरी को जयपुर और आसपास के जिलों में बारिश की संभावना है। हालांकि, अजमेर, अलवर, बरन, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा और बीकानेर में मध्यम से घने कोहरे छाए रहेंगे। जयपुर में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनमतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मध्य प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश में आज यानी 12 फरवरी को बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं है। दिन में ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि, 16 फरवरी के बाद भोपाल के आसपास के जिलों में बादल छा सकते हैं। भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, रीवा, सतना और छिंदवाड़ा जिले शामिल हैं।



