सेकंड हैंड मकान, बाथरूम करवा रहे थे रेनोवेट, वॉलपेपर के पीछे मिली ऐसी चीज, देखकर उड़े होश!

अक्सर लोग जब रीसेल फ्लैट्स या फिर किसी अन्य तरह का मकान खरीदते हैं, तो उसे अपने अनुसार रेनोवेट जरूर करवाते हैं, क्योंकि उसमें की पहले से लगी चीजें पुरानी हो जाती हैं. रेनोवेशन के वक्त कई बार पुराने मालिक से जुड़ी कुछ खास चीजें मिलती हैं. हाल ही में ऐसा ही एक कपल के साथ भी हुआ, जिन्होंने सेकंड हैंड मकान खरीदा. वो अपने बाथरूम को रेनोवेट करवा रहे थे, तभी उन्हें बाथरूम के वॉलपेपर के पीछे ऐसी चीज मिली, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए.
डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार टॉमी कलेन (Tommi Cullen) और उनके मंगेतर जैरेड तिरोची (Jared Tirocchi) अमेरिका के रहने वाले हैं. उन्होंने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना वीडियो पोस्ट किया जो वायरल हो गया. इस वीडियो में वो बताते हैं कि जब वो अपने सेकंड हैंड घर के बाथरूम का रेनोवेशन करवा रहे थे, तब उन्हें वॉलपेपर के पीछे ऐसी चीज नजर आई, जिसने उनके होश उड़ा दिए.
फैमिली को मिला 1 डॉलर और चिट्ठी
वहां पर 1 डॉलर का एक नोट चिपका था और एक चिट्ठी. हाथ से लिखी वो चिट्ठी 5 सितंबर 2008 की थी. उसे बिली नाम के किसी व्यक्ति ने वहां पर लिख छोड़ा था. उसने मजाक में लिखा था- ये आखिरी बार होगा, जब वो किसी पैट नाम के व्यक्ति के लिए वॉलपेपर लगा रहा है. पैट के नए शिकार को शुभकामनाएं. इस डॉलर के ऊपर, दीवार पर परिवार के कुछ लोगों के नाम लिखे थे, साथ में उनकी उम्र और परिवार के कुत्ते का नाम भी लिखा गया था.
वॉलपेपर के पीछे मिली माचिस की डिब्बी
इस बाथरूम की दीवार को अच्छे से जांचने पर महिला को एक पुरानी माचिस का डिब्बा भी मिला. जो कई दशकों से वहां पर पड़ा होगा. उनका कहना है कि वो इस नोट और डॉलर को निकालकर फ्रेम करवाएंगी और फिर उसे बाथरूम में ही सजा देंगी. इसके साथ ही उन्हें ये भी आइडिया मिला कि वो अब अपनी और पार्टनर की फोटो और साथ में एक नोट को उस की दीवार में डलवाएंगी. उन्हें उम्मीद है कि आज से 20 सालों बाद शायद कोई उनकी तस्वीरों को यूं ही देखेगा. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरलो हो चुका है.



