उत्तरप्रदेश

निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर बेकाबू कार ने 8 लड़कियों को रौंदा, 4 की मौत, चालक फरार

उत्तर प्रदेश, रायबरेली में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार रात उस समय चीख-पुकार मच गयी. जब एक बेकाबू कार ने आठ लड़कियों को टक्कर मार दी, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई है. जबकि बाकी की हालत नाजुक बनी हुई है. ये सभी भंडारे का प्रसाद लेकर पैदल ही घर जा रही थीं. हादसा जगतपुर पुलिस थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर जनौली गांव के पास तब हुआ, जब कोडर गांव के निवासी चुली गांव में आयोजित सामुदायिक भोज से लौट रहे थे.

पुलिस के मुताबिक ये लोग एक्सप्रेसवे से होकर गुजर रहे थे तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ने उन्हें टक्कर मार दी. कार चालक मौके से कार छोड़कर फरार हो गया, उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

दो ने मौके पर दो ने अस्पताल में तोड़ा दम

निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे पर हादसे के जद में आई घायलों में हिमांशी (23) और शालिनी (22) नाम की दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां रश्मी (14) और आसमा (22) ने बाद में दम तोड़ दिया. तो वहीं रिया पटेल (14), प्रिया पटेल (12), साधना (नौ), मीना (22) और रेशमा (14) घायल हुई हैं. जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया है.

डीएम-एसपी मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी होने पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर तथा पुलिस अधीक्षक रवि कुमार जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए. पुलिस अधीक्षक ने बताया, ‘‘यह दुर्घटना निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार के कारण हुई. चार लोगों की मौत हो गई है और चार अन्य घायल हो गए हैं. वाहन को जब्त कर लिया गया है और चालक को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं.’’

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर एक्सप्रेसवे पर बड़ी लापरवाही की भी चर्चा है, कि वाहनों को अनुमति कैसे जब अभी निर्माण चल रहा है. साथ ही पैदल यात्रियों को रोकने के भी कोई इंतजाम नहीं है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button