राष्ट्रीय

कूनो नेशनल पार्क में चीता आशा दोबारा बनी मां, पांच शावकों को दिया जन्म; अब 35 चीते

एजेंसियां — श्योपुर, मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई चीता आशा ने पांच शावकों को जन्म दिया है। यह प्रोजेक्ट चीता के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जिससे भारत में जन्मे जीवित शावकों की संख्या बढक़र 24 हो गई है। इसी के साथ देश में चीतों की कुल आबादी अब 35 हो गई है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस खबर की घोषणा की।

मंत्री ने कहा कि ‘प्रोजेक्ट चीता’ के लिए यह बहुत गर्व और खुशी का पल है, क्योंकि नामीबियाई चीता आशा दूसरी बार मां बनी और उसने शनिवार को कूनो नेशनल पार्क में पांच शावकों को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि पांच नए शावकों के साथ, भारत में पैदा हुए जीवित शावकों की संख्या 24 हो गई है। भारतीय धरती पर चीतों का आठवीं बार सफल जन्म हुआ है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण के प्रति जागरूक नेतृत्व में शुरू की गई और पोषित भारत की चीता संरक्षण यात्रा में एक महत्त्वपूर्ण मील का पत्थर है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button