खेल

10 में से 9 बार टॉस हारे चेन्नई के कप्तान… बोले- हमने 50-60 रन कम बनाए.. हार का दोष विकेट पर मढ़ा

नई दिल्ली. पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने घर में मैच गंवाने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का कहना है कि संभवत: उनकी टीम ने 50-60 रन कम बनाए. चेपॉक में खेले गए इस मैच में पंजाब ने 13 गेंद बाकी रहते मेजबान सीएसके को 7 विकेट से हरा दिया. सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 10 में से 9 बार टॉस हार चुके हैं. उन्होंने कहा कि ओस के कारण बाद में बैटिंग आसान हो गई. ऋतुराज गायकवाड़ की 48 गेंद में 62 रन की पारी के दम पर सीएसके ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 7 विकेट पर 162 रन बनाए. पंजाब ने 17.5 ओवर में 3 विकेट खोकी लक्ष्य हासिल कर 10 मैचों में चौथी जीत दर्ज की.

ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने मैच के बाद कहा, ‘हमने 50-60 रन कम बनाए. जब हम पहले बल्लेबाजी कर रहे थे तो पिच काफी चुनौतीपूर्ण थी लेकिन बाद में ओस के कारण चीजें मुश्किल हो गयी. ओस के कारण हमारे लिए परिस्थितियां काफी मुश्किल हो गई. पिछले मैच में भी हम उस समय आश्चर्यचकित थे जब हमने बड़े अंतर से मैच जीता था. यह कुछ ऐसा है जो हमारे हाथ में नहीं है.’सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि उन्होंने प्रैक्टिस के दौरान टॉस का अभ्यास किया था. उन्होंने बताया कि टॉस के समय जब वह ग्राउंड पर जाते हैं तो वह प्रैशर में होते हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button