राष्ट्रीय

दिल्ली शराब कांड: अरविंद केजरीवाल और के. कविता को एक साथ लगा झटका, कोर्ट ने दिया यह आदेश

नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाला केस में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बीआरएस नेता के. कविता को एक साथ बड़ा झटका लगा है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और के. कविता की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी है. दोनों की न्यायिक हिरासत की अवधि आज खत्म हो रही थी. दिल्ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल और के. कविता को ईडी ने गिरफ्तार किया है.

दरअसल,  न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर अरविंद केजरीवाल और के. कविता मंगलवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए थे. सीबीआई और ईडी मामलों की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने अरविंद केजरीवाल को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अदालत में पेश किए जाने के बाद उनकी हिरासत बढ़ा दी.

न्यायाधीश ने सीबीआई द्वारा जांच किए जा रहे संबंधित भ्रष्टाचार मामले में तेलंगाना एमएलसी और पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी कविता की न्यायिक हिरासत भी 7 मई तक बढ़ा दी. बता दें कि ईडी के बाद के. कविता को सीबीआई ने भी गिरफ्तार किया था.

इससे पहले भरी अदालत में ईडी ने के. कविता की जमानत का विरोध किया और बताया कि एजेंसी इस मामले में एक नई चार्जशीट दायर करेगी. बीआरएस नेता के. कविता को लेकर भरी अदालत में प्रवर्तन निदेशालय ने कहा, ‘अभी भी हम के. कविता की भूमिका की जांच कर रहे हैं. अगर उसे जमानत पर बाहर आने दिया गया तो जांच में बाधा और सबूतों से छेड़छाड़ की पूरी संभावना है

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button