मध्यप्रदेश

MP में दूसरे नवनियुक्त यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ भी महिला कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, कहा-बलात्कारी को अध्यक्ष बना दिया,तत्काल हटाओ

(भोपाल): मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस में गुटबाजी और कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। पहले विवाद के चलते भोपाल यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंकित दुबे को हटा दिया था लेकिन अब भोपाल यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अमित खत्री के खिलाफ भी विरोध के सुर उभर आए हैं।

अंकित दुबे पर अपने आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने के आरोप लगे थे जो जांच में सही पाए गए थे। आलाकमान ने कार्रवाई करते हुए अंकित दुबे को पद से हटाकर अमित खत्री को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया था। लेकन अब उनके खिलाफ भी बगावत हो गई है। यूथ कांग्रेस में जिलाध्यक्ष पद के लिए वैसे चुनाव हुए थे और अंकित दुबे भोपाल यूथ कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे, लेकिन दूसरे स्थान पर रहे अमित खत्री ने उनपर आपराधिक केस छिपाने की शिकायत की थी। मामले की जांच कराई और जांच में अंकित दुबे द्वारा आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने की बात साबित हो गई और उन्हें पद से हटा दिया गया।

शनिवार को बड़ी संख्या में युवतियों और महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने विरोध किया और अमित खत्री पर दुष्कर्म के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।  प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए मांग की कि अमित खत्री को कार्यकारी जिला अध्यक्ष पद से तुरंत हटाकर पार्टी से निष्कासित किया जाए।

अमित खत्री पर कई आपराधिक केस दर्ज-प्रदर्शनकारियों का कहना

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अमित खत्री पर भी कई आपराधिक केस दर्ज हैं। आरोप लगाया कि 2022 में तो रेप केस तक दर्ज हुआ था। इसलिए ऐसे गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि वाले आदमी को यूथ कांग्रेस का कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाना सही नहीं है। नव नियु​क्त जिलाध्यक्ष अंकित दुबे पर दुष्कर्म के आरोप लगाते हुए कई युवतियों और महिलाओं ने पार्टी कार्यालय के सामने हंगामा किया। उन्हें पद से हटाने व पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button