राजनीति

उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे की सेना, बीएमसी चुनाव में कौन जीतेगा दहिसर इलाका? जानिए क्या समीकरण

मुंबई : बीएमसी चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत लगाकर जीतने की तैयारी शुरू कर दी है। 2017 के बाद अगले साल 2026 में बीएमसी चुनाव होने जा रहा है। इस बार कई समीकरण बदल गए हैं। दरअसल बीएमसी चुनाव में बाजी मारनेवाली शिवसेना और (अविभाजित) में ही फूट पड़ चुकी है। दहिसर विधान सभा क्षेत्र में कुल 6 सीटें हैं। इन पर 2017 में शिवसेना (अविभाजित) का दबदबा था। शिवसेना (अविभाजित) के 4 और बीजेपी के 2 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार होने वाले चुनाव में इस तरह की जीत आसान नहीं लगती।

शिवसेना के बंटवारे के बाद अब जनता पर निर्भर है कि वह उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) को ‘ताज’ पहनाती है या शिंदे सेना के उम्मीदवारों को जीत दिलाती है। यहां असलियत यह है कि कई प्रत्याशियों ने उद्धव सेना का दामन छोड़ कर शिंदे सेना का रुख कर लिया है। इस वजह से भी अब यह क्षेत्र दोनों ही पार्टियों के लिए नाक का प्रश्न बन गया है।

कई पूर्व नगरसेवकों ने थामा शिंदे गुट का दामन

शिवसेना में विभाजन के बाद पहले विधायक, फिर सांसद और उसके बाद एक-एक कर दहिसर विधान सभा क्षेत्र से पूर्व नगरसेवकों ने भी पाले बदल लिए थे। 2017 में वॉर्ड 3 से शिवसेना (अविभाजित) के टिकट से जीतनेवाले बालकृष्ण 2024 में शिंदे गुट वाली शिवसेना में शामिल हो गए। इसके बाद प्रभाग 6 के हर्षद कारकर ने भी इस साल शिंदे सेना ज्वाइन कर लिया। प्रभाग 7 से नगरसेविका रही शीतल म्हात्रे ने भी शिंदे सेना का चयन कर लिया था। जो सीटें शिवसेना (अविभाजित) ने पिछले चुनाव में जीती थी, अब उसमें से कई शिंदे सेना की तरफ है। इस चुनाव को लेकर हर भाषा के लोगों का वोट अहम माना जा रहा है।

विधानसभा चुनाव में हुआ उद्धव सेना का बुरा हाल

शिवसेना में फूट के बाद 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में उद्धव सेना को दहिसर विधान सभा क्षेत्र में शिकस्त मिली थी। क्षेत्र से उद्धव सेना की ओर से विनोद घोसालकर जो कि स्थानीय चेहरा है और पूर्व विधायक भी रह है, उन्हें 54,258 वोट मिले थे, लेकिन बीजेपी की मनीषा चौधरी ने कुल 98,587 वोट के साथ बाजी मार ली थी। वही, मागाठाणे विधानसभा क्षेत्र में भी शिंदे सेना के प्रकाश सुर्वे को 1,05,527 वोट मिले थे, जबकि उद्धव सेना के उदेश पाटेकर को 4,7,363 वोट ही मिले थे।

दहिसर विधानसभा क्षेत्र में 59% मराठी भाषी मतदाता

दहिसर विधानसभा क्षेत्र मुंबई के सबसे उत्तरी छोर पर स्थित है। यहा वोटरों की कुल संख्या लगभग 2.85 लाख है। मराठी भाषी बाहुल्य दहिसर में वर्ष 2022 के बाद काफी राजनीतिक उथल-पुथल हुआ है। बीएमसी चुनाव में यहां शिदे गुट, उद्धव गुट, बीजेपी और कांग्रेस सहित अन्य पार्टियां जोर लगा रही हैं। यहा लगभग 59% मराठी भाषी मतदाता है, जबकि 12-15% हिंदी भाषी मतदाता है। वही, मुस्लिम वोटर 2% और कैथोलिक वोटरो की संख्या 1% है।

प्रभाग 1

· तेजस्वी घोसालकर (शिवसेना)

कुल वोट 4913 (34.01%) जीत

· रेखा यादव (इंडिपेंडेंट)

कुल वोट 3089 (21.38 %) हार

प्रभाग 2

· जगदीश ओझा (बीजेपी) कुल वोट

10719 (48.39 %) जीत

· बालचंद्र म्हात्रे (शिवसेना) कुल वोट

7924 (35.74 %) हार

प्रभाग 6

· हर्षद कारकर (शिवसेना) कुल वोट

11355 (47.78%) जीत

· नीला राठौड़ (बीजेपी ) कुल वोट

9647 (40.59%) हार

प्रभाग 7

· शीतल म्हात्रे (शिवसेना,) कुल वोट

8205 (39.17%) जीत

· योगिता पाटिल (बीजेपी) कुल वोट

7685 (36.41%) हार

प्रभाग 8

· हरीश छेड़ा (बीजेपी) कुल वोट

8534 (43.86%) जीत

· दीपा पाटिल (शिवसेना) कुल वोट

5644 (29.01 %) हार

प्रभाग 10

· जितेंद्र पटेल (बीजेपी) कुल वोट

15585, जीत

· मिलिंद म्हात्रे (शिवसेना) कुल वोट

9362. हार

  

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button