छत्तीसगढ़

CG : नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के खिलाफ चुनाव आयोग सख्त, एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश

रायपुर, 6 अप्रैल 24|| राजनांदगांव में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के नामंकन रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिर पर लाठी मारने वाले नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के खिलाफचुनाव आयोग ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार यह निर्देश पत्र सीईओ के जरिए कलेक्टर नांदगांव को भेजा गया है। संकेत हैं कि देर रात या कल मामले में रिपोर्ट दर्ज कर लिया जाएगा।

चरणदास महंत ने 3 अप्रैल को राजनांदगांव में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के नामंकन रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिर पर लाठी मारने कहा था। हालांकि, अगले दिन अपने बात से पलटते हुए उन्होंने बयान जारी कर कहा कि छत्तीसगढ़ी नहीं समझने वाले लोग मेरी बात को समझ नहीं पाए और इसे तोड़मरोड़ के प्रस्तुत किया गया है।

मोदी पर टिप्पणी के बाद बीजेपी ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की थी। उधर, दिल्ली में बीजेपी के नियमित प्रेस कांफ्रेंस में भी यह मामला उठा और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पार्टी को इस हेट स्पीच के लिए आड़े हाथ लिया। शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग ने नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दे दिया।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button