तकनीकी

YouTube की भारत में बड़ी कार्रवाई: प्लेटफॉर्म से हटाए 22 लाख से ज्यादा वीडियो, 2 करोड़ चैनल भी हुए बैन

नई दिल्ली, 27 मार्च 2024|यूट्यूब ने अपने प्लेटफॉर्म से लाखों भारतीय वीडियो को हटा दिया है। यही नहीं गूगल के वीडियो प्लेटफॉर्म ने 2 करोड़ से ज्यादा यूट्यूब चैनल को भी बंद कर दिया है।

यूट्यूब द्वारा हटाए गए कुल वीडियो में से 53.46 प्रतिशत वीडियो को केवल एक व्यू मिला था। वहीं, 27.07 प्रतिशत वीडियो ऐसे थे, जिन्हें हटाए जाने से पहले महज 1 से 10 व्यूज मिले थे। यूट्यूब ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि प्लेटफॉर्म से हटाए गए ये वीडियो उनकी कम्युनिटी गाइडलाइंस को मैच नहीं कर रहे थे। यूट्यूब ने अक्टूबर 2023 से लेकर दिसंबर 2024 के बीच 20 मिलियन यानी 2 करोड़ से ज्यादा चैनल्स को भी अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। इन चैनल्स पर यूट्यूब की स्पैम पॉलिसी के तहत कार्रवाई की गई है। इन पर अपलोड किए जाने वाले वीडियो में मिसलीडिंग मेटाडेटा, थंबनेल और कॉन्टेंट पाए गए हैं। इसके अलावा 1.1 बिलियन कमेंट्स को भी यूट्यूब से हटाए गए हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button