कानों में हैडफोन और एक मजेदार गेम, स्ट्रीमिंग से पहले दिखी कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की मस्ती, फैंस बोले- इसी का तो था इंतजार

नई दिल्ली: द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो नेटफ्लिक्स पर 30 मार्च से स्ट्रीम होने के लिए तैयार है, जिसमें पहले गेस्ट के तौर पर रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर नजर आने वाले हैं. इसका प्रोमो भी सामने आ गया है. लेकिन फैंस को तो कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जुगलबंदी देखने का इंतजार है. इससे पहले की आप शो का पहला एपिसोड देखें एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक मजेदार गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं.
Voompla द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर पॉपुलर चाइनीज विस्पर गेम खेलते हुए नजर आते हैं. दरअसल, इस गेम में हेडफोन में तेज आवाज में गाने चलते हैं और इसके बाद एक दूसरे को एक वर्ड पहचानना होता है. इसी तरह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक दूसरे को मजेदार अंदाज में हेडफोन लगाकर वर्ड समझाते नजर आ रहे हैं.


