स्वास्थ्य

किचन में रखा ये मसाला सर्दियों में कई रोगों से बचाए, शरीर को रखे गर्म और जमी चर्बी गलाए

डेस्क : सर्दियों का मौसम अब धीरे-धीरे नज़दीक आ रहा है। ठंडी सुबह-शाम में खांसी, जुकाम, गले में खराश और बुखार जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। इनसे बचाव के लिए अक्सर लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन आपके किचन में मौजूद दालचीनी (Dalchini) इन समस्याओं से बचाव और स्वास्थ्य सुधार दोनों में मदद कर सकती है। दालचीनी एक भूरे रंग की, छोटी-छोटी लकड़ी जैसी खुशबूदार जड़ी-बूटी है। यह सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती, बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी देती है।

शरीर को रखे अंदर से गर्म और बीमारियों से बचाए

सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में दालचीनी पाउडर मिलाकर पीने से शरीर को अंदर से गर्मी मिलती है और ठंड के मौसम में खांसी-जुकाम, गले में खराश जैसी समस्याओं से बचाव होता है।

ब्लड शुगर और पाचन में मदद

दालचीनी में मौजूद पॉलीफेनोल्स इंसुलिन के कामकाज को बेहतर बनाते हैं। रोजाना एक चुटकी दालचीनी का सेवन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है। इसके अलावा यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखती है, शरीर की सूजन कम करती है और दिनभर ऊर्जा बनाए रखती है।

फैट बर्निंग और मेटाबॉलिज्म बढ़ाए

दालचीनी मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और भूख को नियंत्रित रखती है। गुनगुने पानी में नींबू, शहद और दालचीनी मिलाकर पीने से फैट बर्निंग तेज होती है और पेट की जमी चर्बी धीरे-धीरे घटती है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button