मनोरंजन
Bollywood News Live: सितारों ने जमकर मनाई होली, एल्विश यादव ने याद किया जेल में बिताया वक्त

होली के मौके पर बॉलीवुड सितारे अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ जमकर मस्ती करते नजर आए. रणबीर कपूर-आलिया भट्ट से लेकर उनकी बेटी राहा, सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, पुलकित सम्राट-कृति खरबंदा से लेकर प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस और उनकी बेटी मालती तक लगभग हर जोड़े और सेलिब्रिटी ने अपने होली के पलों को अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया. टेलीविजन के सितारों ने भी जमकर होली सेलिब्रेट की. वहीं, दूसरी तरफ बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव ने अपने नए व्लॉग में जेल के दिनों को याद किया और इसे एक बुरा फेज कहा. बता दें कि एल्विश को इस महीने की शुरुआत में सांप को जहर देने के मामले में नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था. बाद में उन्हें जमानत दे दी गई.


