व्यापार

LIC ने बाहरी दबाव में अडानी समूह में निवेश की खबरों का किया खंडन

नई दिल्ली। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने शनिवार को अमरीकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट की उस खबर का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि सार्वजनिक क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनी ने बाहरी दबाव में अडानी समूह की कंपनियों में निवेश का रोडमैप तैयार किया है। अखबार ने कहा था कि उसके पास एलआईसी और वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के ऐसे दस्तावेज मौजूद हैं जिनसे स्पष्ट होता है कि एलआईसी ने अडानी समूह में 3.9 अरब डॉलर के निवेश का पूरा रोडमैप तैयार किया है।

एलआईसी ने अपने बयान में कहा है कि ये आरोप ”झूठे, निराधार और सच्चाई से परे” हैं। जीवन बीमा कंपनी ने कभी इस तरह का कोई दस्तावेज तैयार नहीं किया है जिसमें अडानी समूह में निवेश का रोडमैप बनाया गया हो। बयान में कहा गया है कि एलआईसी के निवेश के फैसले पूरी स्वायत्तता के साथ उसके निदेशकमंडल की मंजूरी से किये जाते हैं। वित्तीय सेवा विभाग या किसी अन्य इकाई की इसमें कोई भूमिका नहीं होती है। एलआईसी ने कहा है कि इस खबर का उद्देश्य उसके निर्णय लेने की प्रक्रिया को अव्यवस्थित करना और उसकी छवि खराब करना प्रतीत होता है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button