राष्ट्रीय

सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, शराब घोटाले में पूछताछ के बाद ईडी का एक्शन

दिल्ली के कथित शराब घोटाले में सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. लगातार 9 समन भेजने के बाद ईडी की टीम 10वें समन के साथ गुरुवार शाम केजरीवाल के घर पहुंची थी. यहां उनके आवास पर सीएम से दो घंटे की पूछताछ हुई. इस दौरान ईडी के संयुक्त निदेशक कपिल राज भी केजरीवाल के आवास पर मौजूद रहे. PMLA की धारा 50 के तहत केजरीवाल का बयान दर्ज किया गया.

ईडी के जांच अधिकारी जोगेंद्र सीएम केजरीवाल से पूछताछ कर रहे थे. सूत्रों के मुताबिक, उनके घर की भी तलाशी ली गई थी. इस बीच केजरीवाल की लीगल टीम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने की बात कही थी.

इस बीच दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज भी केजरीवाल के घर के बाहर पहुंचे और उन्होंने कहा था कि केजरीवाल को गिरफ्तार करने की तैयारी है. बता दें कि आज ही दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में अहम टिप्पणी करते हुए कहा था कि सीएम केजरीवाल को गिरफ्तारी से राहत नहीं है. इस बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘भाजपा की राजनीतिक टीम (ED) .,केजरीवाल की सोच को कैद नहीं कर सकती…क्योंकि AAP ही BJP  को रोक सकती हैं.. सोच को कभी भी दबाया नहीं जा सकता

सीएम केजरीवाल के आवास पर क्या-क्या हो रहा है, यहां देखिए

रात 10:23 बजेः डीसीपी नॉर्थ यहां वाहनों की आवाजाही की व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं. CM आवास में कई गाड़ियां गई हैं. जल्द उन्हें ले जाने की तैयारी है.

रात 10:16 बजेः राहुल गांधी ने X पर की पोस्ट कहा, ‘डरा हुआ तानाशाह, एक मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है. मीडिया समेत सभी संस्थाओं पर कब्ज़ा, पार्टियों को तोड़ना, कंपनियों से हफ्ता वसूली, मुख्य विपक्षी दल का अकाउंट फ्रीज़ करना भी ‘असुरी शक्ति’ के लिए कम था, तो अब चुने हुए मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी भी आम बात हो गई है. NDIA इसका मुंहतोड़ जवाब देगा.’

रात 10:23
रात 09:40 बजेः सीएम केजरीवाल की पेशी वर्चुअली भी हो सकती हैः सूत्र

रात 09:40 बजेः सीएम केजरीवाल को मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा है.

रात 09:30 बजेः कल यानी शुक्रवार को सीएम केजरीवाल की कोर्ट मे पेशी होगी.
रात 09:29 बजेः थोड़ी देर में सीएम केजरीवाल का मेडिकल किया जाएगा.

रात 09ः27 बजेः अभी अपने आवास में ही हैं सीएम केजरीवाल

रात 09:25 बजे: आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि, हमने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है और रात में सुनवाई की अपील की

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button