जरा हट के

इन चीजों से सांपों की कांपती है रूह, गंध से भागते हैं दूर

 सांप बेहद जहरीला और खतरनाक जीव है। इसे देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। दुनिया में सांप की तीन हजार से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। भारत में सांपों की 69 ऐसी प्रजातियां पाई जाती हैं, जो बेहद खतरनाक होती हैं।

 सांप बेहद जहरीला और खतरनाक जीव है। इसे देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। दुनिया में सांप की तीन हजार से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। भारत में सांपों की 69 ऐसी प्रजातियां पाई जाती हैं, जो बेहद खतरनाक होती हैं। इनमें 40 जमीन पर रहने वाले सांप हैं, तो वहीं 29 समुद्री सांप हैं। अगर आपके भी घर के आसापस सांप आते हैं, तो कुछ ऐसी प्राकृतिक चीजें हैं, जिनसे आप उन्हें दूर भगा सकते हैं। इनकी गंध को सांप बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। इन गंधों को सूंघते ही वे वहां से दूर भाग जाते हैं। 

लहसुन और प्याज

जानवरों की एक वेबसाइट के मुताबिक, लहसुन और प्याज की गंध को सांप बर्दाश्त नहीं कर पाते। इनके सल्फर कंपाउंड से निकलने वाली तीखी महक से सांप परेशान हो जाते हैं। लहसुन को कुचलकर पानी में मिलाकर स्प्रे बनाकर घर के कोनों या बगीचे में छिड़क सकते हैं।

तुलसी और पुदीना

पुदीना और तुलसी की गंध को सांप बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। इन दोनों पौधे को घर के आसपास लगाने से वातावरण सुगंधित रहता है औ सांपों से भी सुरक्षा मिलती है। पुदीना का तेज और ठंडा असर सांपों को वहां रुकने नहीं देता।

धुआं

धुआं भी सांपों को भगाने का एक असरदार तरीका है। सांपों को धुएं की गंध बहुत परेशान करती है। अगर किसी जगह पर सांपों की संभावना अधिक है, तो वहां पर धूप, कपूर या लकड़ी का हल्का धुआं करने से वे खुद दूर चले जाते हैं। 

नींबू, सिरका और दालचीनी का तेल

आप घर के आसपास नींबू के रस, सिरका और दालचीनी के तेल का घोल बनाकर छिड़काव करते हैं, तो सांप उस जगह के पास भी नहीं फटकेंगे। इन तीनों की तेज गंध उन्हें दूर भगाने में कारगर मानी जाती है। यह प्राकृतिक और सुरक्षित उपाय है।

अमोनिया

अमोनिया की गंध को सांप बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। कपड़े या रुई को अमोनिया में भिगोकर घर के आसपास या सांपों के आने वाले रास्ते पर रख दें, तो सांप नहीं आते हैं। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button