व्यापार

टूट गया बिक्री की रिकॉर्ड! इस फेस्टिव सीजन ग्राहकों ने की 6.05 लाख करोड़ की Shopping

बिजनेस डेस्कः दिवाली 2025 पर देशभर में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के मुताबिक, इस साल त्योहारी सीजन में कुल कारोबार ₹6.05 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

रिपोर्ट के अनुसार, दिवाली पर ₹5.40 लाख करोड़ रुपए के सामान (Goods) और ₹65,000 करोड़ रुपए की सेवाओं (Services) की बिक्री हुई। यह आंकड़े कैट रिसर्च एंड ट्रेड डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा किए गए सर्वेक्षण पर आधारित हैं, जिसमें देश के 60 प्रमुख वितरण केंद्रों को शामिल किया गया था।

स्वदेशी उत्पादों की मांग में उछाल

CAIT के महामंत्री और दिल्ली के सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि इस बार 87% उपभोक्ताओं ने भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता दी, जिससे चीनी वस्तुओं की बिक्री में तेज गिरावट आई। पिछले वर्ष की तुलना में स्वदेशी वस्तुओं की बिक्री 25% बढ़ी है।

पिछले साल की तुलना में बड़ी छलांग

दिवाली 2024 में कुल बिक्री ₹4.25 लाख करोड़ रही थी, जो इस बार बढ़कर ₹6.05 लाख करोड़ हो गई  यानी करीब 25% की वृद्धि। इसमें से 85% कारोबार पारंपरिक और गैर-कारपोरेट बाजारों से आया।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button