छत्तीसगढ़

सड़क किनारे मिली अज्ञात व्यक्ति की जली हुई लाश, दिवाली पर इलाके में फैली दहशत

जशपुर। दिवाली के दिन जिले में सनसनी फैलाने वाली घटना सामने आई है। सिटी कोतवाली क्षेत्र के बालाछापर में सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का जला हुआ शव बरामद हुआ है। शव इतनी बुरी तरह से जला हुआ है कि उसकी पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, आसपास के ग्रामीणों ने सुबह सड़क किनारे शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया है। शव की पहचान की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट की भी जांच की जा रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button