महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा हादसा, दीवाली के लिए घर जा रहे 3 यात्री चलती ट्रेन से गिरे, दो की मौके पर मौत

नासिक:महाराष्ट्र के नासिक में दीवाली के लिए घर जा रह तीन यात्री चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। इस हादसे मे यात्रियों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा नासिक रोड रेलवे स्टेशन के पास उस समय हुआ जब बिहार जा रही ट्रेन से तीन लोग अचानक नीचे गिर पड़े। पुलिस के अनुसार, यह घटना रात करीब 9 बजे की है। यह यात्री लोकमान्य तिलक टर्मिनस – रक्सौल (बिहार) एक्सप्रेस (12546) से यात्रा कर रहे थे। यह ट्रेन नासिक रोड रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकती और सीधे मुंबई से भुसावल की ओर जाती है।


शवों को कब्जे में लिया

नासिक रोड पुलिस थाना के वरिष्ठ निरीक्षक जितेंद्र सापकले ने बताया कि रात करीब 9 बजे रेलवे अधिकारियों की ओर से फोन पर सूचना मिली कि धिकले नगर के पास कुछ यात्री पटरियों के बीच गिरे पड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां दो लोगों के शव रेल पटरियों के पास पड़े मिले और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया। तीनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल यात्री को नासिक के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने क्या बताया
पुलिस अधिकारी सापकले ने बताया कि अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। घायल व्यक्ति की स्थिति ऐसी नहीं है कि वह बयान दे सके, जबकि किसी प्रत्यक्षदर्शी की भी पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों मृतकों की संदिग्ध (आकस्मिक) मृत्यु का मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जब यात्री ट्रेन से गिरे, तब ओढा रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को इसकी सूचना मिली। उन्होंने तुरंत नासिक रोड पुलिस को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button