छत्तीसगढ़

लोन वर्राटू अभियान से हुए प्रभावित : 2 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा, 18 मार्च 2024|लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर 2 माओवादियों ने पुलिस के सामने हथियार डाल दिए हैं. आत्मसमर्पित माओवादी कटेकल्याण एरिया कमेटी के तेलम पंचायत में शामिल थे. माओवादी नक्सली बंद सप्ताह के दौरान तुमकपाल से टेटम रोड खोदकर मार्ग अवरोध करने की घटना को अंजाम दे चुके हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुनर्वास योजना के तहत 25-25 हजार रुपये नगद दिया गया. साथ ही पुनर्वास योजना के तहत मिलने वाले अन्य सभी प्रकार के लाभ दिया जाएगा. लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 173 इनामी माओवादी सहित कुल 681 माओवादी आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button