महाराष्ट्र

12th Fail’ वाले मनोज शर्मा अब बने महाराष्ट्र पुलिस के आईजी, लोगों को कहा थैंक्यू

अभी हाल ही में आई फिल्म 12th Fail से सुर्खियां बटोरने वाले आईपीएस मनोज शर्मा का अब प्रमोशन हो गया है. मनोज कुमार शर्मा को महाराष्ट्र पुलिस में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) से महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर प्रमोशन मिला है. उनके करियर के लिए इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है.

कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने 2003, 2004 और 2005 बैच के आईपीएस अधिकारियों के लिए प्रमोशन की मंजूरी दी थी. बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 12th Fail आईपीएस मनोज शर्मा के जीवन और संघर्ष पर ही आधारित है.

बेहद गरीब परिवार से आने वाले मनोज शर्मा ने कैसे 12वीं में फेल होने के बाद भी यूपीएससी की परीक्षा पासकर आईपीएस अधिकारी बने, फिल्म में यही दिखाया गया है. उन्होंने प्रमोशन मिलने की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की और इसके लिए अपने शुभचिंतकों का आभार जताया.

लोगों को प्रमोशन की जानकारी देते हुए मनोज शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘एएसपी से शुरू हुई यात्रा आज के भारत सरकार के ऑर्डर से आईजी बनने तक जा पहुंची है, इस लंबी यात्रा में साथ देने के लिए मन से सभी का आभार’

मनोज शर्मा की पदोन्नति न केवल उनकी व्यक्तिगत जीत है, बल्कि उन जैसे कई लोगों के लिए प्रेरणा भी है जो विपरीत परिस्थितियों के बावजूद देश की सेवा करने का सपना देखते हैं. फिल्म में बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी ने आईपीएस मनोज शर्मा का किरदार बखूबी निभाया था.

भारत की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा (UPSC Civil Services Exam) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के संघर्ष को बहुत करीब से दिखाया गया है. मनोज कुमार शर्मा ने साल 2005 में यूपीएससी एग्जाम क्लियर किया था.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button