छत्तीसगढ़

Breaking : अवैध शराब के लेनदेन को लेकर खूनी संघर्ष, युवक की हत्या..

बिलासपुर।  न्यायधानी के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ अवैध शराब की लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। तिफरा शराब दुकान के पास दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक युवक की जान चली गई और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना 12 अक्टूबर की सुबह सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा इलाके की है, जहाँ अवैध शराब की लेनदेन को लेकर कुछ युवकों में जमकर विवाद हो गया। मारपीट इतनी हिंसक हो गई कि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल–112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सिम्स अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक साहिल खटीक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल अभी भी भर्ती है। मृतक के सिर और हाथ में गहरी चोटों के निशान पाए गए हैं, जो इस घटना की गंभीरता को दर्शाते हैं। इस वारदात के बाद से अन्य आरोपी युवक मौके से फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना की जानकारी पुलिस को देने वाला युवक साहिल साहू ही अब इस हत्याकांड का मुख्य संदिग्ध बन गया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि साहिल खटीक और उसके साथियों का साहिल साहू और उसके परिजनों से विवाद हुआ था, जो मारपीट में तब्दील हो गया।

पुलिस ने जब घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए, तो साहिल साहू की भूमिका संदिग्ध पाई गई। उसे हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button