चुनावी बॉन्ड मामले में चुनाव आयुक्त ने तोड़ी चुप्पी, बोले- सारी जानकारी का करेंगे खुलासा…

एजेंसी, नई दिल्ली। चुनावी बॉन्ड्स से संबंधित जानकारी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने चुनाव आयोग को उपलब्ध करवा दी है और इससे संबंधित सभी आवश्यक जानकारी का खुलासा निर्धारित समय के बीच कर दिया जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को यह जानकारी दी।
जब पत्रकारों ने भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से चुनावी बॉन्ड्स से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाए जाने संबंधी सवाल पूछा तो इस पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक ने हमें निर्धारित समय पर डेटा उपलब्ध करवा दिया है। उन्होंने कहा,
SBI ने EC को सौंपा ब्योरा
एसबीआई ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार मंगलवार को चुनाव आयोग को उन संगठनों का ब्योरा सौंपा, जिन्होंने अब समाप्त हो चुके चुनावी बॉन्ड खरीदे थे और राजनीतिक दलों ने उन्हें हासिल किया था।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एसबीआई को 12 मार्च को कामकाजी समय समाप्त होने तक चुनाव आयोग को चुनावी बॉन्ड का ब्योरा सौंपने का आदेश दिया था।
खरीदे गए 22,217 चुनावी बॉन्ड
सुप्रीम कोर्ट में दायर एक अनुपालन हलफनामे में एसबीआई ने बुधवार को बताया कि एक अप्रैल, 2019 से 15 फरवरी, 2024 तक राजनीतिक दलों ने कुल 22,217 चुनावी बॉन्ड खरीदे। जिनमें से 22,030 बॉन्ड को भुनाया गया है।
एसबीआई ने कहा कि कोर्ट के निर्देशानुसार, 12 मार्च को व्यावसायिक कामकाज बंद होने से पहले चुनाव आयोग को चुनाव बॉन्ड का ब्योरा उपलब्ध करा दिया गया है।
सनद रहे कि सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई को मंगलवार को कामकाजी समयसीमा खत्म होने तक सभी विवरण चुनाव आयोग को सौंपने का निर्देश दिया था।



