छत्तीसगढ़

1 नवंबर से शुरू होनी चाहिए थी धान खरीदी….. साय सरकार की नीतियों पर दीपक बैज ने उठाए सवाल

रायपुर।  साय मंत्रिमंडल की बैठक में कल धान खरीदी को लेकर चर्चा हुई, जिसके बाद सीएम विष्णुदेव साय ने 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने का निर्णय लिया। इस पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू होनी चाहिए थी, लेकिन सरकार 15 नवंबर से शुरू करेगी।

बैज ने कहा कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल की खरीदी होगी और किसानों को प्रति क्विंटल ₹3100 दिए जाएंगे। इस वर्ष सरकार ने 160 लाख मैट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य तय किया है। दीपक बैज का कहना है कि पिछले दो वर्षों में समर्थन मूल्य में केवल ₹117 और ₹69 की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद ₹3286 प्रति क्विंटल होना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस प्रक्रिया में लगभग ₹2900 करोड़ रुपए किसानों का दबा लेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button