उत्तरप्रदेश

होली पर राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया DA वृद्ध‍ि का गिफ्ट

यूपी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंगाई भत्ते में चार फीसदी वृद्धि पर सहमति देकर 16 लाख राज्यकर्मियों को होली का तोहफा दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद राज्य कर्मचारियों को अब 46 की बजाय 50 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। यह आदेश एक जनवरी 2024 से प्रभावी होगा। अपर मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार ने महंगाई भत्ते में वृद्धि का आदेश मंगलवार को जारी किया। इस वृद्धि का लाभ राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित व पूर्णकालिक कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों और यूजीसी वेतनमान में पदधारकों को मिलेगा। अप्रैल माह से हर माह महंगाई भत्ते के भुगतान पर सरकार के खजाने पर 215 करोड़ रुपये का भार आएगा। मार्च का व्ययभार 473 करोड़ आएगा। बताया जाता है कि सरकार जल्द ही पेंशनरों की महंगाई राहत में चार फीसदी वृद्धि का आदेश जारी करेगी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button