खेल

GG vs UPW Highlights: प्लेऑफ की राह नहीं आसान! गुजरात से मिली शिकस्त ने बढ़ाई यूपी की मुश्किलें, शबनम बनी काल

महिला प्रीमियर लीग का 18वां मैच गुजरात जाएंट्स ने आठ रन से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 152 रन बनाए। इसके जवाब में एलिसा हेली के नेतृत्व वाली टीम पांच विकेट खोकर  सिर्फ 144 रन बना सकी। गुजरात की इस जीत ने यूपी के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अंक तालिका में टीम -0.371 के नेट रनरेट के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई जबकि आरसीबी छह अंक और 0.027 के नेट रनरेट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। 

गुजरात के खिलाफ 153 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वॉरियर्स की फ्लॉप शुरूआत हुई है। आठ गेंदों के भीतर टीम ने तीन विकेट खो दिए। पहला झटका एलिसा हेली (4) के रूप में लगा, दूसरा विकेट चमारी अटापट्टू (0) के रूप में लगा। वहीं, तीसरा विकेट किरण नवगिरे (0) के रूप में लगा।

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरी दीप्ति शर्मा ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पूनम खेमनार के साथ 78 गेंदों में 109 रन की नाबाद साझेदारी निभाई। गुजरात के खिलाफ दीप्ति ने नौ चौकों और चार छक्कों की मदद से 88 रन बनाए जबकि पूनम ने तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाए। हालांकि, दोनों टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहीं। इस मुकाबले में ग्रेस हैरिस ने एक और श्वेता सहरावत ने आठ रन बनाए।

शबनम बनी काल
यूपी के लिए गुजरात का गेंदबाजी आक्रमण काल साबित हुआ। शबनम ने तीन विकेट हासिल किए जबकि कैथराइन ब्राइस और एश्ले गार्डनर को एक-एक सफलता मिली। शबनम को घातक गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

बेथ मूनी और लाउरा के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी
कप्तान बेथ मूनी ने गुजरात के खिलाफ नाबाद अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 52 गेंदों में 74 रन बनाए। स्टार बल्लेबाज ने लाउरा के साथ पहले विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी निभाई। दक्षिण अफ्रीका की 24 वर्षीय बल्लेबाज आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर 43 रन बनाकर आउट हो गई। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए दयालन हेमलता आई जो बिना खाता खोले आउट हो गईं।

यूपी के खिलाफ गुजरात का बल्लेबाजी क्रम नौवें ओवर के बाद लड़खड़ा गया। फीबी चार, एश्ले गार्डनर 15, भारती फुलमाली एक, कैथराइन ब्राइस 11 और तनुजा एक रन बना सकीं। वहीं, मेघना सिंह बिना खाता खोले कप्तान मूनी के साथ नाबाद रहीं। यूपी के लिए सोफी ने तीन और दीप्ति ने दो विकेट लिए। इसके अलावा राजेश्वरी गायकवाड़ और चमारी अटापट्टू को एक-एक सफलता मिली।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button