मध्यप्रदेश

मुस्लिम फर्जी डॉक्टर ने ‘आशीर्वाद’ नाम से खोला अवैध अस्पताल, गलत इलाज से नवजात बच्चे की मौत

उज्जैन (विशाल सिंह) : उज्जैन में एक मुस्लिम द्वारा फर्जी अस्पताल चलाने और गलत इलाज से नवजात की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, पंवासा क्षेत्र में “आशीर्वाद अस्पताल” नाम से संचालित क्लिनिक में इलाज के दौरान एक नवजात की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया।

मामले में विवाद बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया और जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि अस्पताल का संचालन डॉ. तैय्यबा नामक महिला कर रही थीं, जो पहले भी विवादों में रह चुकी हैं।

परिजनों के अनुसार, गुरुवार को काजल नामक गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए आशीर्वाद अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच के बाद दावा किया कि बच्चे के हाथ-पैर विकसित नहीं हुए हैं। इसके बाद महिला को एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया, जिसके चलते पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मौके पर पहुंचा। सीएमएचओ ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं और अस्पताल की वैधता से जुड़े दस्तावेज़ खंगाले जा रहे हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button