राष्ट्रीय

पंकज उधास का निधन : 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे पंकज, CM विष्णुदेव साय सहित डिप्टी CM अरुण साव ने दी श्रद्धांजलि

मुंबई, 26 फरवरी 2024

मशहूर गजल गायक पंकज उधास अब हमारे बीच नहीं रहे। 72 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। इस खबर की पुष्टि उनकी बेटी नायाब उधास ने की है। नायाब ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लेजेंडरी सिंगर पंकज उधास की मौत की खबर दी है। नायाब द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है, ‘बेहद दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पकंज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे।’

सुबह 11 बजे ली अंतिम सांस
पंकज उधास के पीआर के मुताबिक गजल गायक ने सुबह तकरीबन 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी बीते कई दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। बता दें, सिंगर के यूं चले जाने से म्यूजिक जगत में मातम पसर गया है। फैंस भावुक हो गए हैं। वहीं सेलेब्स गायक को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

CM विष्णुदेव साय और डिप्टी CM अरुण साव ने दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पंकज उधास के निधन पर शोक जताया है । CM साय ने सोशल मीडिया में पोस्ट करते लिखा है कि

मशहूर गजल गायक, पद्मश्री से सम्मानित श्री पंकज उधास जी का निधन दुःखद है।

उन्होंने अपने सुमधुर आवाज से भारतीय संगीत को उच्चतम स्थान पर ले जाने का काम किया।

ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिजनों व शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button