अंतर्राष्ट्रीय

रूस के साथ युद्ध में मारे गए 31,000 यूक्रेनी सैनिक, राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा दावा

रूस के साथ जंग में यूक्रेन के 31 हजार सैनिक मारे गए हैं. राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रविवार यह जानकारी दी. ऐसा पहली बार है जब उन्होंने संघर्ष के दौरान यूक्रेन के सैन्य नुकसान पर आधिकारिक तौर पर बयान दिए हैं. जेलेंस्की ने युद्ध की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर कीव में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस सैन्य नुकसान का आंकड़ा पेश किया.

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, “मुझे नहीं पता कि मुझे आपको हमारे नुकसान की संख्या बताने का अधिकार है या नहीं. हर एक शख्स एक त्रासदी है. इस युद्ध के दौरान यूक्रेन की सेना के 31,000 सैनिक मारे गए.” आखिरी बार यूक्रेन ने दिसंबर 2022 में सार्वजनिक रूप से सैनिकों की मौत का आंकड़े का खुलासा किया था, जब जेलेंस्की के एक सलाहकार ने 13 हजार सैनिकों के मारे जाने की बात बताई थी.

रूस की तरफ 180,000 हताहतों का दावा

यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से ही मौतों की संख्या पर कड़ी निगरानी रख रहा है. यूक्रेन की तरफ से रूसी सैनिकों की मौत के तुलनात्मक आंकड़े भी जारी किए जाते हैं. जेलेंस्की ने बताया कि दूसरी तरफ से रूस में 500,000 हताहतें हुई हैं, जिनमें सैन्य कार्रवाई के दौरान 180,000 हताहतें हुईं. हालांकि, रूस की तरफ से इस आंकड़े की कोई पुष्टि नहीं की गई है.

रूस में दो लाख सैन्य हताहत

पिछले साल फरवरी महीने में अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसी पेंटागन के एक लीक दस्तावेज से पता चला था कि यूक्रेन की तरफ 15,500 से 17,000 सैनिकों की मौत हुई है, जबकि 106,500 से 110,500 अतिरिक्त घायल हुए हैं.

इसी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रूस की तरफ 35,000 से 42,500 सैनिक मारे गए थे और 150,500 से 177,000 घायल हुए थे. हाल ही में अमेरिकी अधिकारियों की तरफ से कहा गया है कि कमोबेश 200,000 रूसी सैनिक या तो मारे गए हैं या घायल हुए हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button