अंतर्राष्ट्रीय

रूस के हमले में यूक्रेन में पेंशन के लिए खड़े 24 बुजुर्गों की मौत

रूस के ग्लाइड बम हमले में यूक्रेन में 24 लोगों की मौत हो गई। यह हमला मंगलवार को पूर्वी यूक्रेन के एक गांव पर उस समय किया गया जब पेंशन पाने के लिए बुजुर्ग कतार में खड़े थे। हमले में करीब दो दर्जन लोग घायल भी हुए हैं। जेलेंस्की ने कहा दुनिया को शांत नहीं रहना चाहिए। अमेरिका को प्रतिक्रिया देने की जरूरत है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में बताया कि डोनेस्क क्षेत्र के यारोवा गांव को निशाना बनाया गया। यह वास्तव में बर्बर कृत्य है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से रूस को अतिरिक्त प्रतिबंधों के जरिये आर्थिक रूप से दंडित करने का आह्वान किया है।

जेलेंस्की ने कहा, ‘दुनिया को शांत नहीं रहना चाहिए। अमेरिका को प्रतिक्रिया देने की जरूरत है। यूरोप को प्रतिक्रिया देने की आवश्यकता है। जी-20 को प्रतिक्रिया देनी चाहिए। कड़ा जवाब देने की जरूरत है ताकि रूस निर्दोष लोगों को मारना बंद करे।’

डोनेस्क के गवर्नर ने बताया कि हमले में 24 लोग मारे गए और इतने ही घायल हुए हैं। ये लोग पेंशन के लिए कतार में खड़े थे। 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन पर हमला शुरू करने वाले रूस ने गत रविवार को कीव पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया था।

हाल के महीनों में अमेरिका के नेतृत्व में शांति प्रयासों के बीच रूस ने हमले तेज कर दिए हैं। हालांकि शांति प्रयासों में अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है। ग्लाइड बम सोवियत दौर के हैं। इन बमों ने यूक्रेन में खूब तबाही मचाई है। इनमें से कुछ 3000 पाउंड (1360 किलोग्राम) वजन के हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button