स्वास्थ्य

स्वाद ₹50 का, इलाज ₹5 लाख का!

 सरकार ने खाने-पीने की कई चीजों पर GST घटा दिया है, जिससे वे अब पहले से सस्ती हो गई हैं। पहले इन पर 12% GST लगता था, अब केवल 5% लगेगा। इससे आम लोगों को राहत मिली है और करोड़ों खाने के शौकीनों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है।

लेकिन रुकिए! अगर आप भी इन चीजों के सस्ते होने की खुशी में इन्हें ज्यादा खाने लगे हैं, तो यह गलती भारी पड़ सकती है। सेहत के लिहाज से यह “मज़ा” आपको हार्ट ब्लॉकेज और लाखों रुपये के स्टेंट तक ले जा सकता है।

क्यों हैं ये चीजें दिल के लिए खतरनाक?

इन सस्ती हुई चीजों में ट्रांस फैट, पाम ऑयल, सोडियम और सैचुरेटेड फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। यह सब शरीर में जाकर कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड को बढ़ाते हैं। धीरे-धीरे ये आपके दिल की धमनियों में प्लाक जमा देते हैं, जिससे ब्लॉकेज बनता है  और यही होता है हार्ट अटैक या स्ट्रोक का कारण। जब धमनियां पूरी तरह ब्लॉक हो जाती हैं, तो इलाज के लिए हार्ट स्टेंट डलवाना पड़ता है, जिसकी कीमत लाखों रुपये हो सकती है।

 वे 5 चीजें, जो अब सस्ती तो हैं, लेकिन सेहत के लिए खतरा भी

मक्खन (Butter)

बाजार में मिलने वाले मक्खन में 50% से ज्यादा फैट होता है।

इसमें सैचुरेटेड फैट और सोडियम की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है।

ज्यादा खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, नसें ब्लॉक होती हैं और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

 घी (Ghee)

देसी घी अगर घर पर बना हो तो सीमित मात्रा में फायदेमंद हो सकता है। लेकिन बाजार में मिलने वाला प्रोसेस्ड घी ज़्यादा खाने से मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारियां हो सकती हैं।

 चीज़ (Cheese)

चीज़ में कैलोरी, सैचुरेटेड फैट और नमक की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इससे पाचन तंत्र कमजोर होता है और कब्ज, अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हार्ट के लिए भी ये खतरे की घंटी है।

डेयरी स्प्रेड (Dairy Spread)

नाम भले ही हेल्दी लगता हो, लेकिन इसमें एडिटिव्स, ट्रांस फैट और सोडियम होता है। इसका ज़्यादा सेवन ब्लड प्रेशर और LDL (बुरा कोलेस्ट्रॉल) को बढ़ा सकता है। दिल की बीमारियों को जन्म दे सकता है।

 पैकेज्ड नमकीन और भुजिया

ये सस्ती तो हो गई हैं, लेकिन इनमें होता है पाम ऑयल, अधिक नमक और प्रिज़र्वेटिव्स। लगातार खाने से हाई ब्लड शुगर, हाई कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड बढ़ जाते हैं। ये सब मिलकर दिल पर भारी असर डालते हैं।

तो क्या करें?

इन चीजों को समय-समय पर और सीमित मात्रा में ही खाएं। अगर दिल की बीमारी का पारिवारिक इतिहास है, तो बिलकुल सावधान रहें। कोई भी नई डाइट शुरू करने या दिक्कत महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह लें।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button