मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी ने लालबागचा राजा में किया VVIP दर्शन, महिला पुलिसकर्मी के साथ हीरोइन की हरकत देख भन्नाए यूजर्स

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए पंडाल पहुंची हैं। एक में उनके वीवीआईपी दर्शन देख लोगों का पारा हाई हो गया है और दूसरे में वह महिला पुलिसकर्मी को सेल्फी देने से इनकार कर रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने इस बार घर पर गणपति स्थापना नहीं की क्योंकि उनके परिवार में किसी सदस्य का निधन हो गया था। मगर वह बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई के मशूहर लालबागचा राजा के पंडाल पहुंची थीं। वहां उन्होंने भारी सिक्योरिटी के बीच आशीर्वाद लिया लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा किया, जिसके बाद उनकी आलोचना होने लगी।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के कई वीडियो और फोटोज इंटरनेट पर मौजूद हैं, जो मुंबई के लालबागचा राजा गणपति पंडाल के हैं। एक में वह बप्पा की अच्छे से पूजा-अर्चना कर रही हैं, जिस पर लोगों ने कहा कि वह घंटों लाइ में खड़े हैं और एक्ट्रेस वीवीआईपी रास्ते से बाहर आ रही हैं। उनके साथ सिक्योरिटी भी है। एक यूजर ने लिखा, ‘जब भीड़ के कारण आ लोग बच्चा तक पहुंच भी नहीं पाते तो मशहूर हस्तियों को इतनी अहमियत क्यों दी जाती है? क्या भगवान सबके लिए समान नहीं हैं?’

शिल्पा शेट्टी ने महिला पुलिसकर्मी को नहीं दी सेल्फी

इसके अलावा, एक और वीडियो वायरल है, जिसमें वह दर्शन के लिए अंदर जाती हुई दिखाई दे रही हैं, तभी एक महिला पुलिसकर्मी पीछे से आकर उन्हें थपथपाती है। एक्ट्रेस पीछे मुड़कर उंगली से इशारा करती हैं और तस्वीरें खिंचवाने से मना कर देती हैं। साथ ही उनके बॉडीगार्ड्स भी कहते हैं, ‘मैडम ये मत करो।’ इस दौरान एक्ट्रेस नंगे पांव थीं और अपने सगे-संबंधियों के साथ स्पॉट हुई थीं।

लोगों ने शिल्पा की आलोचना की, महिला पुलिस को रियल हीरो कहा

शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘शिल्पा तो डांस के सेट पर इतना इमोशनल होकर दिखाती है लेकिन यहां एटीट्यूड देखो।’ एक ने लिखा, ‘ऐसे लोगों को पुलिस की सिक्योरिटी नहीं देनी चाहिए।’ एक ने लिखा, ‘सब प्लास्टिक है और प्लास्टिक के साथ क्या सेल्फी।’ एक ने लिखा, ‘पुलिस मैडम आप रियल हीरोइन हो।’ एक ने टिखा, ‘राधे मां जैसी।’

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button